मुंगावली में भारत सरकार की एडीप और वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे से विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक भवन, जनपद पंचायत मुंगावली में यह शिविर लगाया गया।