दरभंगा: SIR को लेकर फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में जिला प्रशासन की टीम ने पुराने सर्वे कार्यालय पर की छापेमारी
दरभंगा के आयकर चौक के पास स्थित पुराने सर्वे कार्यालय मे मंगलवार को दिन के 11:30 बजे जिला प्रशासन की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची। यह छापेमारी SIR मे फर्जी दस्तावेज बनाए जाने के मामले को लेकर थी। इस छापेमारी में दरभंगा के एडीएम , सदर SDO एवं सदर SDPO सहित नगर थाना एवं विश्वविद्यालय थाने की पुलिस शामिल थी। लेकिन सभी गुमतीया बंद रहने से कुछ हाथ नहीं लगा।