बिंदकी: बुढ़वा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, दो किसानों की लगभग सवा दो बीघा फसल जली
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़वा गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। आग लगने से विजय वर्मा के दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा फूल सिंह की पांच बिसुआ फसल जल गई। इस प्रकार दोनों किसानो की मिलाकर सवा दो बीघा फसल जल गई। मामले की सूचना किसान विजय वर्मा ने लेखपाल को दिया।