विधनसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर शनिवार को 4 बजे दिन में पुपरी अनुमंडल कार्यलय में बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षो की बैठक आयोजित की गई। प्रेक्षक जी.बी.पाटिल व निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार के देख रेख में की गई। बैठक में सभी को चुनाव आचार संहिता को शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया।