चायल: लालपुर गांव में मुंबई से घर लौट रहा दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड रहस्यमय तरीके से लापता, आठ दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड मोहम्मद इरशाद आठ दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार इरशाद ने मुंबई से फोन कर घर आने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। चार बच्चों के इकलौते कमाने वाले सदस्य के लापता होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।