बालाघाट: रोजगार की मांग लेकर 600 महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, कहा- आश्वासन नहीं, काम चाहिए
समूह से वर्षों से जुड़ी मंदा नंदनवार ने बताया कि सरकार बैंकों से लोन तो दिलवा देती है, लेकिन व्यवसाय शुरू करने के लिए कोई मार्गदर्शन नहीं दिया जाता। इससे महिलाएं कर्ज के बोझ तले दबती जा रही हैं। वहीं समूह अध्यक्ष मंजू भालाधरे ने कहा कि समूह बनाते समय रोजगार के बड़े वादे किए गए थे, लेकिन वर्षों बाद भी स्थिति नहीं बदली। महिलाओं ने प्रशासन से प्रशिक्षण, मार्गदर