लातेहार: जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, पत्नी और भतीजा गंभीर घायल
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाड़ीह गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुरुवार की शाम आपसी कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक की पत्नी और भतीजा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।