जशपुर: चारदीवारी के बीच भी कायम रहा भाई-बहन के प्रेम का बंधन, जशपुर जेल में सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जशपुर जिला जेल में भी भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। सुबह से ही अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सैकड़ों बहनें जेल परिसर पहुंचने लगी थीं। शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चारदीवारी के बीच