हनुमानगढ़: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने किया अनूठा आयोजन, 12 जनों ने लिया नेत्रदान का संकल्प
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करते हुए नेत्रदान संकल्प शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा मानव सेवा का संदेश दिया।