कर्वी: चित्रकूट में शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा भारी, बाई के कुएं के पास बेहोश मिले दो युवक, पुलिस ने सीएचसी में करवाया भर्ती
चित्रकूट के सरैया चौकी क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे शराब के नशे में बाइक चला रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। राजापुर निवासी सतीश और उसका मित्र शनि बाई के कुआं के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में मिले दोनों युवकों को पीआरबी 112 पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया है।