मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप तेज रफ्तार बोलेरो घर में घुसी, महिला की मौत
मधेपुरा शहर के चिल्ड्रेन पार्क के समीप बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झोपड़ीनुमा घर में घुस गई। हादसे में घर में सो रही 55 वर्षीय राधा देवी उर्फ सरस्वती देवी की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बेटे घायल हो गए। मृतका पंचमुखी चौक वार्ड-16 निवासी शंकर साह की पत्नी थीं।