सांगानेर: सिविल लाइन जोन में नोटिस के बावजूद मलिक ने जारी रखा अवैध निर्माण, जयपुर नगर निगम ने तीन मंजिला बिल्डिंग को किया सीज
गुलाबी नगरी में अवैध निर्माणों के खिलाफ जयपुर नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर निगम के सिविल लाइंस जोन की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक अवैध निर्माण को सीज कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि भूखंड पर नियमों के विपरीत बेसमेंट सहित तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था।