रामपुर: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रामपुर जनपद में तैनात 7 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jun 30, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद में तैनात सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये सभी आकस्मिक और उपार्जित अवकाश पर गए थे, लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। सातों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करते हुए निलंबित किया गया है।