उंटारी रोड: भदुमा एवं नवगढ में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, एक घर से ₹6.40 लाख की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
उंटारी रोड थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। नवगढ़ में सुनील पांडेय के घर से चोर 6 लाख रुपए के गहने और 40 हजार रुपए नगद ले उड़े। वहीं, भदुमा गांव में नारायण तिवारी के घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। सुनील पांडेय ने मंगलवार को बताया कि रात 11 बजे वे पत्नी के साथ सो गए थे। कमरे में कूलर चल रहा था,जिसकी आवाज के कारण पता नहीं चला।