सिल्ली: कोंचो गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन, कई श्रद्धालु हुए शामिल
Silli, Ranchi | Jun 2, 2026 सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोंचो पंचायत के कोंचो गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के तहत आज रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिल्ली पूर्वी जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, उनके प्रतिनिधि अखिल महतो, अखिलेश कुम्हार एवं समीर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संकीर्तन में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया