झालरापाटन: झालरापाटन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाज को पकड़ा, आरोपी से ₹3430, मोबाइल और कार बरामद
झालरापाटन पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टे की रकम, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। झालावाड़ एसपी ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि झालरापाटन थाना पुलिस ने आरोपी मोहसिन गोरी की कार का पीछा कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा है।