राठ: गौहानी गांव में शराबी युवक ने पत्नी के साथ गाली-गलौज कर बेरहमी से की मारपीट, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 13, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गौहानी गांव में एक शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। तथा अपनी पत्नी को घर से निकालने की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।