पीलीभीत: नकटादाना चौराहे पर पुराना सपा कार्यालय बुल्डोजर से किया गया ध्वस्त
पीलीभीत शहर के नकटादाना चौराहा स्थित पुराने सपा कार्यालय को शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध या विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। बताया जा रहा है कि यह भवन नगर पालिका की संपत्ति था और लंबे समय तक यहां समाजवादी पार्टी का कार्यालय संचालित होता रहा।