टिकारी: टिकारी में स्कूटी से देसी महुआ शराब ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार, मद्य निषेध के तहत FIR दर्ज
Tikari, Gaya | May 24, 2026 टिकारी थाना की पुलिस ने स्कूटी से देशी शराब की ढुलाई कर रहे 2 धंधेबाज को रविवार को धर दबोचा। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के कृत नवादा निवासी दीपू कुमार व सुधीर कुमार से हुई है। जिसके पास से होंडा एक्टिवा स्कूटी की डिक्की से 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई है। SHO ने बताया कि मद्य निषेध अंतर्गत FIR दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।