चौडीहा के पास अशोक यादव हत्याकांड मामले में टाउन थाने में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार की शाम 7 बजे पूरे मामले की जानकारी टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि मृतक के पुत्र रणवीर कुमार के द्वारा गौहरनगर के कामेश्वर पासवान उसका पुत्र अमित पासवान अजीत पासवान मनोज उर्फ कौशल पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई ।