बक्सर: जिले में मौसम बदला, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित
Buxar, Buxar | May 4, 2026 बक्सर जिले में मौसम सोमवार को 3:00 अपराह्न में अचानक करवट ले ली है। इसके साथ ही 3:00 बजे दिन में कायम धूप अचानक समाप्त होने के साथ रात जैसा माहौल कायम हो गया है। तीज आंधी एवं सड़क पर उड़ रहे धूल से पूरा आकाश अंधेरा में तब्दील हो गया है। वहीं तेज आंधी की वजह से चारों तरफ धूल ही धूल कायम हो गया है। तेज आंधी से जिले वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।