सदर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।