कोल: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में शहर में भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध देश भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात्रि शहर में भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला है। इस दौरान भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इस मशाल जुलूस में अलीगढ़ के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे हैं।