कोल: जमालपुर में रात के अंधेरे में मालिक ने 3 दुकानों को बुलडोजर से तुड़वाया, किरायेदार ने लूटपाट का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Apr 27, 2025 जमालपुर में रात के अंधेरे में दुकान मालिक ने 3 दुकानों को बुलडोजर से तुड़वा दिया।किराएदार ने दुकान मालिक पर दुकानों में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। किराएदार का कहना है कि उसकी तीन दुकान 35 वर्ष पुरानी है जिनको दुकान मालिक खाली कराने की जिद पर अड़ा हुआ है। शनिवार रविवार मध्य रात्रि मालिक ने किराएदार के तीनों दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया और तुड़वाया है।