बेहट: तीतरो से पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 11 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सोमवार को थाना तीतरो पुलिस ने तीतरो से शांति व्यवस्था भंग करने वाले 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है l अभियुक्तों शाहवेज, मुरसलीन, मोबिन, मुकीम, महफूज, वसीम, नईम, संतराम, जनेश्वर, राकेश, व अंकित के खिलाफ शांति भंग की धाराओं मे कार्रवाई कर न्यायालय मे पेश किया है l