हज़ारीबाग: मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया
हजारीबाग शहर के मंजूर भवन, सी पी आई कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज गुरुवार 2 बजे एक सेमिनार " कम्युनिस्ट आंदोलन कल और आज" विषय पर किया गया। सेमिनार के पूर्व सी पी आई के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार मेहता ने पार्टी का झंडा फहराया तथा सेमिनार की अध्यक्षता की।