हज़ारीबाग: कृष्ण बल्लभ आश्रम में महात्मा गांधी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे, जिला कांग्रेस ने किया आयोजन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में गुरुवार 3 बजे आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुने जाने का 100 वर्ष पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।