नौगढ़: नौगढ़ मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
चंदौली पुलिस द्वारा एसपी के निर्देश पर गुरुवार शाम 04 बजे को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नौगढ़ समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।