पीलीभीत: गांव बंगला उर्फ मित्रसेन में शराबी बेटे ने पिता को कमरे में बंद कर झोपड़ी में लगाई आग, ग्रामीणों ने बचाई जान
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला उर्फ मित्रसेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को कमरे में बंद कर झोपड़ी में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई और पिता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह दस बजे गांव निवासी कोमल प्रसाद का बेटा दो दिन पहले मुंबई से काम करके घर लौटा