राजगढ़: नशा मुक्ति केन्द्र राजगढ में भर्ती युवक की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पुलिस ने की मर्ग दर्ज
Rajgarh, Churu | Jun 13, 2026 नशा मुक्ति केन्द्र राजगढ में भर्ती एक युवक की तबीयत बिगडने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि रोशन लाल पुत्र कोलराम जाट उम्र 53 साल निवासी पाजु थाना बहल, जिला भिवानी (हरि) ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसके पुत्र वीरेन्द्र को दिनांक 10 जून को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था।