धौलपुर: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन के ब्रेक में लगी आग
बुधवार सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब नॉन-स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पेडल में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना की ओर जा रही थी और धौलपुर स्टेशन को पार कर रही थी। स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मैन की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। उन्हों