कटकमदाग: हजारीबाग यूथ विंग ने शीतकालीन राहत अभियान शुरू किया, खपरियावां में निःशुल्क कंबल वितरित किए
हजारीबाग यूथ विंग ने अपने शीतकालीन राहत अभियान की शुरुआत रविवार एक दिसंबर को कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत से की। आज रविवार 12 बजे इस अभियान के तहत पहले दिन 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस राहत अभियान का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत प्रदान करना है।