पूरनपुर: हरीपुर कला निवासी युवक को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी, थाईलैंड में बंधक बनाकर कराया गया काम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरीपुर कलां निवासी अरबाज खान ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी और मानव तस्करी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गांव के तजीम, अजीम और नफीस बानों ने उसे वर्क वीजा पर मलेशिया भेजकर होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ले लिए। 3 फरवरी 2026 को आरोपियों ने उसे थाईलैंड भेज दिया, होटल में बंधुआ मजदूर बनाकर कराया कार्य