औरैया: कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, देवकली चौकी के समीप से पकड़े 6 ट्रैक्टर और एक जेसीबी
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने अधीनस्थों को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत गुरुवार को करीब एक बजे सीओ सिटी महेंद्र प्रताप और कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही खनन माफियाओ में हड़कंप मच गया।