औरैया: कोतवाली क्षेत्र के कचहरी के समीप आवारा कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती
जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी आदित्य कुमार पुत्र ज्ञान सिंह गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक द्वारा किसी काम से औरैया आए हुए थे। जब वह फफूद रोड पर कचहरी के समीप पहुंचे तभी कुत्तों के झुंड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें बचाया गया और औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।