करछना: कचरी गांव में घर के सामने बंधी भैंस को चोरों ने खोलकर उठा लिया, पुलिस जांच में जुटी
करछना क्षेत्र के कचरी गांव में चोरों ने एक किसान के घर पर धावा बोलते हुए घर के सामने बंधी भैंस खोल कर उठा ले गए। गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल खेती किसानी का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र में तेज बरसात होने के अरविंद कुमार पटेल के यहां सभी लोग खाना-पीना करने के बाद रोजाना की तरह घर के अंदर सो गए थे।मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने घटना को दिया अंजाम।