उचकागांव: मोकामा के विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह की जमानत याचिका मंजूर, गुड्डू राय को भी राहत
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद विधायक समेत 6 आरोपितों की जमानत अर्जी को मंजूर कर ली. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अनंत सिंह और गुंजन सिंह की ओर से वकील ने अपना पक्ष रखा।