पत्थलगांव: जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, शव परिजनों को बिना एमएलसी और पोस्टमार्टम के सौंपा गया
जशपुर जिला अस्पताल जशपुर में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने न तो मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) दर्ज कराया और न ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई, बल्कि शव सीधे परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप है। मामले के सामने आने