महसी: भकला गोपालपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज के पैर में लगी गोली
क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम और रामगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50 हजार का इनामी एवं थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर फिरोज पुत्र फौजदार के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार उसका साथी मुल्कराज मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।