बेगूसराय: 01 जुलाई से लागू होगा नया आपराधिक कानून, बेगूसराय SP ने दिए कई निर्देश
1 जुलाई से बेगूसराय में नए आपराधिक कानून के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से सभी थानों में नए अपराधी कानून के तहत काम किया जाएगा. इसके लिए पूर्व में ही सभी पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया था. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को नए आपराधिक कानून के तहत नियम संगत कार्य करने का निर्देश दिया है.