कहरा: मृतक सलखुआCHCप्रभारी डॉ अनिल सिंह का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस शव परिजनों को सौंपा,हार्ट अटैक से हुई मौत
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2024 हार्ट अटैक से हुई मौत मामले में मृत चिकित्सा प्रभारी का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस शव परिजनों को सौंप दिया। दरअसल आज कार्यालय अवधि के दौरान सलखुआ CHC प्रभारी डॉ अनिल सिंह बेहोश हो गए, तत्काल चिकित्सकों की टीम ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरणोपरांत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रूम के पास चिकित्सकों सहित कर्मियों की भीड़ जुट गई।