कहरा: सुपरमार्केट स्थित कला भवन में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एकदिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2024 आज सुपरमार्केट स्थित कलाभवन में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एकदिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि एक संगठित समाज ही परिवर्तन और विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।उन्होंने सबों से पटना में होने वाली विश्वकर्मा अधिकार रैली में भाग लेने की भी अपील की