कहरा: आपसी विवाद में हुई मारपीट में पिता पुत्र जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती, घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा ब्लॉक रोड का
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2024 आपसी विवाद में हुई मारपीट में जख्मी पिता पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जख्मी का नाम दिलीप यादव एवं रूपेश कुमार बताया गया। परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर सोनू कुमार,अमर कुमार अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर, लाठी डंडा एवं खंती से मारकर जख्मी कर दिया।