गोरखपुर: झंगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब प्रेस वार्ता कर थाना अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित धर्मसेन चौहान ने अपने पिता के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर झंगहा थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए, गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित धर्मसेन चौहान ने बताया कि 4 जनवरी 2023 को हमारे पिता को गांव के कुछ दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई,पुलिस का मदद नहीं मिला।