मरवाही: जीपीएम में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नेवता भोज’ का आयोजन, बैगापुजारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने साथ बैठकर किया
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे जीपीएम के मल्टीपर्पस स्कूल असेंबली हॉल में ‘नेवता भोज’ का आयोजन किया गया। आयुर्वेद दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कार्यशाला में शामिल बैगा पुजारियों, ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया।