ओट: द्रंग और सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Aut, Mandi | Sep 30, 2025 हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह के नेतृत्व में सराज और द्रंग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने देर शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके अधिकारिक आवास, ओक ओवर में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।लोक निर्माण विभाग का कार्यालय थलौट से पंडोह बदली करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को भी कहा।