राजातालाब: भिखारीपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली वाराणसी। आराजी लाइन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।