बोध गया: महाबोधी मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह BTMC के पूर्व सदस्य डॉ. राधाकृष्ण मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि
बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राधाकृष्ण मिश्र के आकस्मिक निधन पर महाबोधि मंदिर परिसर में शानिवार की सुबह 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । बटर लैम्प क्षेत्र में बीटीएमसी सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, समिति सदस्यों एवं बौद्ध भिक्षुओं ने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।