धमतरी: खरेंगा में नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 साल पहले हुई थी शादी
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरेंगा निवासी नव विवाहित महिला तुलसी ध्रुव ने फांसी लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि महिला का विवाह लगभग 5 साल पहले हुआ।