पूरनपुर: विश्व जूनोसिस दिवस पर बच्चों को रोगों से बचाव की जानकारी दी गई
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जूनोसिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को इन्फ्लुएंजा, रैबीज, लेप्टोस्पायरोसिस, ब्रुसेलोसिस और ग्लैंडर्स जैसे जूनोटिक रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।